ओके::501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

Published at :26 Apr 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

–नौ दिवसीय एक कुंडीय यज्ञ शुरू तस्वीर: 03 कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं व महिलाएं प्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा मेला मैदान में एक कुंडीय यज्ञ को लेकर रविवार को मेहरमा क्षेत्र में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर मेहरमा व बाराहाट […]

विज्ञापन

–नौ दिवसीय एक कुंडीय यज्ञ शुरू तस्वीर: 03 कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं व महिलाएं प्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा मेला मैदान में एक कुंडीय यज्ञ को लेकर रविवार को मेहरमा क्षेत्र में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर मेहरमा व बाराहाट बाजार होते हुए पिरोजपुर शिव मंदिर के तालाब में कलश में जल भर कर पुन: यज्ञ स्थल पहुंची. गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम के जयकारे भी लगाये. मेहरमा यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित की गयी. नौ दिवसीय एक कुंडीय यज्ञ का विधिवत उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया. मौके पर आचार्य अनिरुद्ध कुमार अनुज, पंडित शिव कुमार पांडेय, उमेश कुमार, नरेश साह, पींकू कुमार, गुलजारी लाल नंदा, सुधांशु कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola