ओके :: 48 घंटे बाद भी कांटा घर के क र्मचारियों के साथ मारपीट घटना का उद्भेदन नहीं

फोलोअपप्रतिनिधि, बोआरीजोर.ललमटिया थाना क्षेत्र के बीएलए कांटा घर के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में 48 घंटे बीत गये हैं. इसके बाद भी ललमटिया पुलिस मामले का उद्भेदन करने में विफल रही है. बता दें कि गुरुवार की रात कांटा घर के चार कर्मचारियों के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट की थी. इस दौरान […]
फोलोअपप्रतिनिधि, बोआरीजोर.ललमटिया थाना क्षेत्र के बीएलए कांटा घर के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में 48 घंटे बीत गये हैं. इसके बाद भी ललमटिया पुलिस मामले का उद्भेदन करने में विफल रही है. बता दें कि गुरुवार की रात कांटा घर के चार कर्मचारियों के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट की थी. इस दौरान पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा. लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों को पकड़ना तो दूर, मारपीट की घटना किस कारण से हुई है. पता नहीं लगा नहीं पायी है. कर्मचारियों का आरोपकांटा घर के पीडि़त कर्मचारी किशुन कुमार ठाकुर, रितेश कुमार सिंह, सनातन मरांडी, गौतम पासवान आदि ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीआइएसएफ का है. लेकिन सुरक्षा कमजोर होने से क र्मचारियों के साथ मारपीट की गयी. वहीं इस मामले में ललमटिया पुलिस द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं किये जाने से कर्मचारियों में भय का माहौल है.——– घटना की छानबीन जारी है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा. – बुद्धराम उरांव, थाना प्रभारी, ललमटिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










