ओके::कल से ग्रीष्मकालीन समयानुसार चलेगी अदालत

कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा सोमवार छह अप्रैल से अदालती कार्रवाई ग्रीष्मकालीन समयानुसार चलेगी. अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा ने बताया कि अदालती कार्रवाई समयावधि सुबह 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की होगी. यह सूचना प्रभारी न्यायाधीश द्वारा उपलब्ध करायी गयी है. ई-फाइलिंग काउंटर में बेल पीटिशन सुबह सात बजे से आठ बजे […]
कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा सोमवार छह अप्रैल से अदालती कार्रवाई ग्रीष्मकालीन समयानुसार चलेगी. अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा ने बताया कि अदालती कार्रवाई समयावधि सुबह 06:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की होगी. यह सूचना प्रभारी न्यायाधीश द्वारा उपलब्ध करायी गयी है. ई-फाइलिंग काउंटर में बेल पीटिशन सुबह सात बजे से आठ बजे तक ही लिया जायेगा. वहीं पीटिशन सुबह सात बजे से 10 बजे तक लिया जायेगा. श्री झा ने कहा कि उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी से मिल कर न्यायालय कार्य एक बजे दिन तक ही करने के लिए बातचीत की जायेगी. ताकि अधिवक्ताओं को परेशानी नहीं उठानी पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










