भोजुचक गांव का गरीब परिवार आज भी पक्के मकान और सरकारी सहायता से वंचित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बरसात में पानी टपकने और कमजोर दीवारों के कारण जीवन रह रहा संकट में

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के कुशमहरा पंचायत अंतर्गत भोजुचक गांव में एक गरीब परिवार आज भी पक्के मकान और सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पाया है. सजनी देवी और उनके पति पूरन रविदास अपने तीन छोटे बच्चों के साथ कच्चे मकान व फूस की झोपड़ी में रहने को विवश हैं. परिवार ने बताया कि अच्छा आवास या पीएम आवास योजना का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिल पाया है. बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. फूस की झोपड़ी से पानी टपकने के कारण फर्श पूरी तरह गीला हो जाता है और बिछावन व अन्य सामान भीग जाते हैं. घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है और कमजोर दीवारों के कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है. इसके अलावा छोटे-छोटे जीव-जंतु भी घर के अंदर आने से परिवार को डर का सामना करना पड़ता है. सजनी देवी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे खुद पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं हैं. पति पूरण रविदास ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों और मुखिया को आवेदन दिया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ित परिवार को तुरंत मदद प्रदान की जाये और उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया जाये, ताकि परिवार सुरक्षित और टिकाऊ आवास में रह सके.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola