राजपुरा गांव में स्वच्छता अभियान, डस्टबिन व सैनिटरी नैपकिन वितरित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोबाइल मेडिकल यूनिट के सहयोग से सफाई और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के राजपुरा गांव में रविवार को एसबीआइ संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया. अभियान की शुरुआत राजपुरा प्राथमिक विद्यालय से की गयी, जहां ग्रामीणों और बच्चों को स्वच्छता और किशोरी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान विद्यालय परिसर और शौचालयों की सफाई की गयी. इसके बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव में सफाई कार्य किया. मच्छर-जनित बीमारियों से बचाव के लिए गांव के नालों और जलजमाव वाले स्थानों पर फिनाइल और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. एनबीजेके की ओर से राजपुरा गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डस्टबिन लगाये गये. इसके साथ ही डेटॉल साबुन, नारियल झाड़ू, लीटर फिनाइल और ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया. किशोरियों के स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किये गये. अभियान में डॉक्टर जैकी शेखर, कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार घोष, लैब टेक्नीशियन नीरज साह, फार्मासिस्ट विक्रम कुमार, मोबाइल मेडिकल वैन चालक किशोर कुमार भगत, राजपुरा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सोनोत टुडू, राजपुरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पंडित, वार्ड सदस्य अनामिका मरांडी, आंगनबाड़ी सेविका महफूल मुर्मू और सहायिका संजू किस्कू उपस्थित रहे. अभियान से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया और गांव में स्वच्छता बनाये रखने की प्रतिबद्धता जतायी.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola