ललमटिया में जल शुद्धिकरण संयंत्र महीनों से खराब, ग्रामीणों के बीच पानी संकट

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने की प्रबंधन से संयंत्र जल्द चालू करने की मांग

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना प्रभावित क्षेत्र ललमटिया में स्थापित जल शुद्धिकरण संयंत्र कई महीनों से खराब होने के कारण पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई बंद हो गयी है. ग्रामीण सोनावती देवी, संगीता देवी, डॉली देवी, मंजू देवी, अरुण कुमार आदि ने बताया कि परियोजना प्रबंधन ने लाखों रुपये की लागत से यह संयंत्र लगाया था, ताकि खनन क्षेत्र के पानी को फिल्टर कर ललमटिया के ग्रामीणों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सके. संयंत्र उद्घाटन के समय ग्रामीणों को पानी नियमित रूप से दिया जा रहा था, लेकिन कई महीनों से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र में अधिकांश लोग प्रभावित एवं जमीन दाता हैं और परियोजना प्रबंधन ने जमीन अधिग्रहण के समय सभी मूलभूत सुविधाओं का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक रैयतों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पायी है. यूनियन नेता रामजी साह ने कहा कि प्रबंधन को शुद्धिकरण संयंत्र को शीघ्र दुरुस्त कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराना चाहिए. वहीं, इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि संयंत्र में तकनीकी खराबी है और इसे दुरुस्त कर जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola