ठाकुर गंगटी के चपरी पंचायत ग्रामीण पिछले के धनकोल शैलेंद्र बांध पर वर्ष से कर रहे हैं मांग

Published at :04 Apr 2015 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
ठाकुर गंगटी के चपरी पंचायत ग्रामीण पिछले के धनकोल शैलेंद्र बांध पर वर्ष से कर रहे हैं मांग

ठाकुरगंगटी : प्रखंड के चपरी पंचायत के धनकोल गांव के पास शैलेंद्र बांध पर अब तक पुल नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण करीब 10 वर्षों से शैलेंद्र नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को समस्याओं […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : प्रखंड के चपरी पंचायत के धनकोल गांव के पास शैलेंद्र बांध पर अब तक पुल नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण करीब 10 वर्षों से शैलेंद्र नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को समस्याओं को लेकर अवगत कराया, लेकिन नतीजा सिफर रहा.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के ऐसे कई स्थान हैं जहां पुल की जरूरत थी और इस दौरान कई पुल भी बनाये गये. लेकिन शैलेंद्र बांध पर अब तक पुल नहीं बनाया गया है. बरसात के दिनों में प्राय: बांध के पास नदी को पार करने में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ऐसे गांव में धनकोल, मदन चौकी, रामपुर, पुटपरी, दूधकोल, चपरी आदि गांव के लोगों को मुख्यालय तक जाने में पांच किमी घूम कर जाना पड़ता है. जबकि पुल बन जाने से गांव के लोग सीधे मुख्यालय जा पायेंगे. ग्रामीणों में मनोज महतो, हरिचरण महतो, गुड्डू प्रसाद महतो, जितेंद्र महतो, राजेश कुमार महतो का कहना है पुल बनाने की दिशा में अविलंब कार्य किया जाये ताकि बरसात के समय लोगों को परेशानी से निजात मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola