तूफान पीडि़तों ने छोड़ी प्रशासन से आस

गोड्डा : ओला वृष्टि से प्रभावित गांवों में नये सिरे से संवारने की कवायद शुरू कर दी गयी है. 30 मार्च को आसमान से बरसी आफत से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. अब तूफान पीडि़त किसान प्रशासनिक महकमा से मुआवजा का आश्वासन छोड़ कर घरों की मरम्मत के काम में जुट गये हैं. ओला […]
गोड्डा : ओला वृष्टि से प्रभावित गांवों में नये सिरे से संवारने की कवायद शुरू कर दी गयी है. 30 मार्च को आसमान से बरसी आफत से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. अब तूफान पीडि़त किसान प्रशासनिक महकमा से मुआवजा का आश्वासन छोड़ कर घरों की मरम्मत के काम में जुट गये हैं.
ओला वृष्टि से झुग्गी-झोपडि़यों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. वहीं किसान इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि अब नये फसलों को लगाने के लिए राशि कहां से आयेगी. क्योंकि खेतों में लगी फसल को नष्ट व तबाह होने के बाद हाथ में कोई पूंजी नहीं बची है. जिससे खेती की जा सके. किसानों को पंचायत से भी कोई मुआवजा नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










