गोड्डा विधायक ने किया लखनपहाड़ी पंचायत का दौरा

Published at :03 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा विधायक ने किया लखनपहाड़ी पंचायत का दौरा

पथरगामा : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल ने शुक्रवार को प्रखंड के लखनपहाड़ी पंचायत का दौरा किया. इस दौरान विधायक श्री मंडल के साथ जिप सदस्य सियाराम भगत, मुन्ना झा साथ थे. विधायक श्री मंडल इस दौरान सियारडीह व बिरसैनी भी गये और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने विधायक से सड़क, नाला व […]

विज्ञापन

पथरगामा : गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल ने शुक्रवार को प्रखंड के लखनपहाड़ी पंचायत का दौरा किया. इस दौरान विधायक श्री मंडल के साथ जिप सदस्य सियाराम भगत, मुन्ना झा साथ थे. विधायक श्री मंडल इस दौरान सियारडीह व बिरसैनी भी गये और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए.

ग्रामीणों ने विधायक से सड़क, नाला व सापिन नदी में पुल बनाने की मांग की. वहीं बिरसैनी के ग्रामीणों ने विधायक से लाल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा आवास आदि दिलाने की मांग की. दौरे के क्रम में विधायक श्री मंडल सोनारचक पंचायत के अठगामा डांड़ भी गये. जहां श्री मंडल संताल परगना खेतौरी लोक जागरण समिति के संयोजक कृष्ण बैरागी से मिले.

श्री बैरागी ने विधायक को स्मार पत्र सौंपते हुए सोनारचक में शहीद वीर योद्धा राजवीर सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की. विधायक ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर महेश सिंह, धु्रव ज्योति सिंह, सत्यजीत सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola