ओके::शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित

-उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीप्रतिनिधि,गोड्डाशिक्षक वीरेंद्र कुमार झा के निधन पर शुक्रवार को बालिका उच्च विद्यालय व प्लस टू उच्च विद्यालय में शोकसभा का आयोजन हुआ. इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के […]
-उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीप्रतिनिधि,गोड्डाशिक्षक वीरेंद्र कुमार झा के निधन पर शुक्रवार को बालिका उच्च विद्यालय व प्लस टू उच्च विद्यालय में शोकसभा का आयोजन हुआ. इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. प्लस टू में कार्यक्रम का संचालन माधवचंद्र चौधरी व बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य महेश्वर प्रसाद मंडल ने किया. इस दौरान श्री मंडल ने कहा कि स्व झा एक शिक्षक ही नहीं बल्कि समाजसेवी भी थे. जानकारी के अनुसार शिक्षक वीरेंद्र कुमार का निधन दो अप्रैल को महगामा में हो गया था. वे 80 वर्ष के थे. इस दौरान शिक्षक उदयकांत सिंह, काशिनाथ मिश्र, योगानंद प्रसाद सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, चंद्रप्रकाश मो असलम, सुभाष साठी, उदयकांत झा, अतुल कुमार वर्मा, मीना सोरेन, मेमना खातून, मो रहवर आदि उपस्थित थे…………………….तसवीर:05 बालिका उच्च विद्यालय मे शोक सभा करते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










