ओके::टाटा मोटर शो रूम से 6.52 लाख की चोरी

-मैनेजर ने नगर थाना पुलिस को दी लिखित सूचना-अनसंधान में जुटी पुलिस- पूछताछ के लिए बुलाये गये मैनेजर व कैशियरतसवीर:08 मे टाटा मोटर्स शोरूम का,09 मे लॉकर,10 मे पूछताछ करती पुलिसप्रतिनिधि, गोड्डानगर थाना क्षेत्र के नहर चौक पर टाटा मोटर शो रूम से 6.52 लाख की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरी को […]
-मैनेजर ने नगर थाना पुलिस को दी लिखित सूचना-अनसंधान में जुटी पुलिस- पूछताछ के लिए बुलाये गये मैनेजर व कैशियरतसवीर:08 मे टाटा मोटर्स शोरूम का,09 मे लॉकर,10 मे पूछताछ करती पुलिसप्रतिनिधि, गोड्डानगर थाना क्षेत्र के नहर चौक पर टाटा मोटर शो रूम से 6.52 लाख की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरी को लेकर शो रूम के मैनेजर नवल किशोर सिंह ने गुरुवार को नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. जानकारी होने पर नगर थाना की पुलिस शो रूम पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस जांच के लिए लॉकर को भी उठा कर थाना ले आयी है. मैनेजर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह जब शो रूम पहुंचा तो चपरासी व कैशियर से चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मैनेजर व कैशियर से हुई पूछताछनगर थाना की पुलिस ने मैनेजर नवल किशोर सिंह व कैशियर अजीत कुमार झा को थाना बुला कर पूछताछ की. पुलिस सभी संभावनाओं पर बारीकी से जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च क्लोजिंग के बाद शो रूम के लॉकर में कैशियर द्वारा उक्त राशि को जमा करा दी गयी थी. उक्त राशि को एक अप्रैल को भी बैंक में जमा नहीं कराया गया. जो जांच का विषय है. ” चोरी को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. मामला संदेहास्पद है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.”-संजय कुमार,थाना प्रभारी,गोड्डा नगर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










