ओके ::: डीडीटी छिड़काव करने का निर्देश

पथरगामा. पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे की अध्यक्षता में बैठक हुई. श्री दर्वे ने डीडीसी छिड़काव को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी डॉ दर्वे ने कहा कि गांव गांव में जाकर गोशाला, नमी वाले स्थान, मिट्टी के घरों में डीडीटी का पूरी तरह छिड़काव करना है. साथ […]
पथरगामा. पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे की अध्यक्षता में बैठक हुई. श्री दर्वे ने डीडीसी छिड़काव को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया. चिकित्सा प्रभारी डॉ दर्वे ने कहा कि गांव गांव में जाकर गोशाला, नमी वाले स्थान, मिट्टी के घरों में डीडीटी का पूरी तरह छिड़काव करना है. साथ ही दूषित जल जमाव वाले स्थानों पर भी छिड़काव करें. इस मौके पर मनोज कुमार, संजय कुमार, रोहित शरण, उषा किरण, चंदन प्रसाद आदि थे. डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने सौंपा ज्ञापनपथरगामा . शनिवार को सीएचसी पथरगामा में प्रखंड क्षेत्र के डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने मांगों का ज्ञापन चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे को सौंपा है. इसमें उल्लेख किया है कि वर्ष 2000 व 2007 का द्वितीय राउंड के छिड़काव कार्य के राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है. वर्ष 2014 में पहले दो राउंड किये गये छिड़काव कार्य का भुगतान बकाया है. उन्हें 160 रुपये ही मजदूरी दी जाती है. जबकि दुमका में 186 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है. इस अवसर पर राजीव कुमार दास, अशोक तांती, गणेश चौधरी आदि थे. इधर,चिकित्सा प्रभारी डॉ दर्वे ने बताया कि छिड़काव कर्मियों के 18 दिन का पैसा आया है. चेक के माध्यम से भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










