ठाकुरगंगटी मे महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य बरात

Published at :12 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी मे महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य बरात

प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटी प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. शिवरात्रि को लेकर मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है. वहीं मंदिरों से निकलनेवाले शिव बरात की तैयारी भी जोरों पर है. प्रखंड के चांदा पंचायत, महुआरा, बस्ता पहाड़ी शिव मंदिर, भगैया आदि शिवमंदिरों से भगवान शिव की बरात […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटी प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. शिवरात्रि को लेकर मंदिरों को सजाया संवारा जा रहा है. वहीं मंदिरों से निकलनेवाले शिव बरात की तैयारी भी जोरों पर है. प्रखंड के चांदा पंचायत, महुआरा, बस्ता पहाड़ी शिव मंदिर, भगैया आदि शिवमंदिरों से भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली जायेगी. पूजा समितियों ने बरात को भव्य तरीके से निकाले जाने एवं इस अवसर पर भंडारा आयोजित किये जाने की भी जानकारी दी. ……………………………………………………………………..पारा शिक्षकों को पांच माह से नहीं मिला मानदेयठाकुरगंगटी. प्रखंड के पारा शिक्षकों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. जानकारी देते हुए पारा टीचर वीर बहादुर मंडल व संजय मंडल ने बताया कि प्रखंड के पारा शिक्षकों को मानदेय की भुगतान की दिशा में शिक्षा विभाग उदासीन बना हुआ है. इससे पारा शिक्षकों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मानदेय के अभाव में पारा शिक्षक घोर आर्थिक संकट से जूझ रहें हैं. परा शिक्षकों ने उपायुक्त से मानदेय भुगतान की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola