डीआइजी प्रिया दुबे पहुंची गोड्डा

Published at :12 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी प्रिया दुबे पहुंची गोड्डा

लंबित कांडों का किया निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल के लिए दी नसीहत -पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर -तसवीर:05 मेंनिरीक्षण करते डीआईजी प्रिया दुबे,साथ मे एसपी,डीएसपी,व अन्य पुलिस कर्मी, 09 परेड के दौरान पुलिस कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डागुरुवार को डीआइजी प्रिया दुबे ने जिला पुलिस का निरीक्षण किया. श्रीमति दुबे ने गोड्डा पहुंचते ही सबसे पहले […]

विज्ञापन

लंबित कांडों का किया निरीक्षण, क्राइम कंट्रोल के लिए दी नसीहत -पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर -तसवीर:05 मेंनिरीक्षण करते डीआईजी प्रिया दुबे,साथ मे एसपी,डीएसपी,व अन्य पुलिस कर्मी, 09 परेड के दौरान पुलिस कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डागुरुवार को डीआइजी प्रिया दुबे ने जिला पुलिस का निरीक्षण किया. श्रीमति दुबे ने गोड्डा पहुंचते ही सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. पुलिस लाइन में पहले से तैनात जिला पुलिस बल के जवानों ने डीआइजी श्रीमति दुबे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पुलिस लाइन में घंटों फाइलों का निरीक्षण करने के बाद डीआइजी श्रीमति दुबे ने पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को आवश्यक निर्देश दिया. इसके बाद श्रीमति दुबे सीधे नगर थाना पहुंची जहां नगर थाना में स्थित मैगजीन रूम का भी निरीक्षण किया. मैगजीन रूम के बाहर बनाये गये सुरक्षा पोस्ट पर भी पहंुच कर निर्देश देेते हुए सुरक्षा और चुस्त दुरुस्त करने को कहा. इसके उपरांत जिला पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा की व जिले में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिया. डीआइजी के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ीडीआइजी के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय में पुलिस बल पूरी तरह तैयारी दिखी. सरकंडा चौक से पुलिस गश्ती की टीम मुस्तैद दिखी. वहीं नगर थाना परिसर को चकाचक कर दिया गया था. सड़कों पर लोहे से बनाये गये पुलिस बैरिकेडिंग को ठीक कर दिया था. ट्रैफिक पुलिस भी मोरचा संभाले हुए थे. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अजीत कुमार सहित, प्रशिक्षु डीएसपी जीतवाहन उरांव, आशीष कुमार महली, मेजर लाल किशुन राम, नगर थाना प्रभारी संजय कुमार सहित जिला पुलिस के बल के पदाधिकारी व आरक्षी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola