बकाये भुगतान की होमगार्ड ने की मांग

– भुगतान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनीप्रतिनिधि,गोड्डाहोमगार्ड संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने जिले मे गृहरक्षकों के बकाये भुगतान की मांग डीसी व एसपी से की है. श्री कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2004 से 2007 व 2010 से 2014 तक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा ड्यूटी […]
– भुगतान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनीप्रतिनिधि,गोड्डाहोमगार्ड संघ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने जिले मे गृहरक्षकों के बकाये भुगतान की मांग डीसी व एसपी से की है. श्री कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2004 से 2007 व 2010 से 2014 तक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा ड्यूटी पर लगे गृहरक्षकों का भुगतान बकाया हैै. बताया कि भुगतान की मांग को लेकर जिले के गृहरक्षक पूर्व में धरना-प्रदर्शन कर चुके है. बावजूद आज तक गृहरक्षकों के बकाये भुगतान की दिशा में कार्रवाई नहीं की गयी. इससे गृहरक्षकों में रोष व्याप्त है. बताया कि बोर्ड द्वारा भी इस दिशा में पहल नहीं की गयी है. भुगतान के बगैर गृहरक्षक परीक्षा ड्यूटी में नहीं लगेंगे. उपायुक्त व एसपी से भुगतान किये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










