ओके::फ्लैग-गोड्डा में डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Published at :11 Feb 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-गोड्डा में डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

— सुधार के लिए मांगे सुझाव -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये व्यवसायियों से रूबरू हुए डीजीपीप्रतिनिधि, गोड्डा जिला नियंत्रण कक्ष में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान डीजीपी राजीव कुमार ने जिले के व्यवसायियों से कानून-व्यवस्था का हाल जाना और सुधार के सुझाव भी मांगे. व्यवसायियों ने […]

विज्ञापन

— सुधार के लिए मांगे सुझाव -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये व्यवसायियों से रूबरू हुए डीजीपीप्रतिनिधि, गोड्डा जिला नियंत्रण कक्ष में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान डीजीपी राजीव कुमार ने जिले के व्यवसायियों से कानून-व्यवस्था का हाल जाना और सुधार के सुझाव भी मांगे. व्यवसायियों ने डीजीपी को सबसे पहले ट्रैफिक थाना को व्यवस्थित करने की मांग की. वहीं अपराध व आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाये रखने के लिए वार्डों मंे नागरिक कमेटी, व्यवसायियों के जान-माल की रक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस से संबंधित मामले का अविलंब निबटारा किये जाने, छोटी-मोटी घटना पर सड़क जाम जैसी दिक्कतों से छुटकारा दिलाने की मांग की. व्यवसायियों ने कहा कि सड़क जाम से व्यापारी वर्ग को आये दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसकी जानकारी देने पर भी थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के अलावे डीएसपी मुख्यालय अजीत कुमार भी मौजूद थे. वहीं व्यापारियों में संजीव टेकरीवाल, राजेश गाडि़या, मुकेश कुमार, सुनील साह, श्रवण अग्रवाल, राजेश टेकरीवाल, गणेश अग्रवाल, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. ———————————तसवीर: 16 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बैठे एसपी, डीएसपी व जिले के व्यवसायी, 17 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तसवीर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola