ओके::्रफ्लैग-पंचायत सचिवों की दो दिवसीय भूख हड़ताल समाप्त

Published at :08 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::्रफ्लैग-पंचायत सचिवों की दो दिवसीय भूख हड़ताल समाप्त

-उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे-मांगों पर गौर नहीं करने पर पंचायत सचिवों ने लिया आंदोलन को तेज करने का निर्णय प्रतिनिधि, गोड्डा अपनी मांगों को लेकर दो दिनों से समाहरणालय मुख्य द्वार पर बैठे पंचायत सचिवों की भूख हड़ताल रविवार शाम समाप्त हो गयी. सोमवार से जिले के पंचायत सचिव वेतन भुगतान […]

विज्ञापन

-उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे-मांगों पर गौर नहीं करने पर पंचायत सचिवों ने लिया आंदोलन को तेज करने का निर्णय प्रतिनिधि, गोड्डा अपनी मांगों को लेकर दो दिनों से समाहरणालय मुख्य द्वार पर बैठे पंचायत सचिवों की भूख हड़ताल रविवार शाम समाप्त हो गयी. सोमवार से जिले के पंचायत सचिव वेतन भुगतान आदि मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे. दो दिन तक भूख हड़ताल के बाद भी मांगों पर गौर नहीं करने पर आंदोलनकारी पंचायत सचिवों ने आंदोलन को और भी तेज करने का निर्णय लिया है. नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष विनोद मरांडी व सचिव ललन कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि छह माह से पंचायत सचिवों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. पंचायत सचिवों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है. उपायुक्त ने भी हमारी मांगों पर संवेदनशीलता नहीं दिखायी. इसलिए हमने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है. ———————————————–तसवीर: 09 समाहरणालय मुख्य द्वार पर बैठे आंदोलनकारी पंचायत सचिव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola