संताली नाटक की प्रस्तुति कर सामाजिक बुराइयों से दूर रहने को प्रेरित किया

Published at :08 Feb 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
संताली नाटक की प्रस्तुति कर सामाजिक बुराइयों से दूर रहने को प्रेरित किया

बोआरीजोर : प्रखंड के तेलगामा मैदान में शनिवार को संताली ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. एसएफसी क्लब द्वारा आयोजित संताली ऑर्केस्ट्रा का उदघाटन जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा ने किया. बंगाल के कलाकारों द्वारा संताली नाटक की प्रस्तुति कर दहेज प्रथा की बुराईयों से दूर रहने की जानकारी दी गयी. इसके अलावा कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : प्रखंड के तेलगामा मैदान में शनिवार को संताली ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. एसएफसी क्लब द्वारा आयोजित संताली ऑर्केस्ट्रा का उदघाटन जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा ने किया. बंगाल के कलाकारों द्वारा संताली नाटक की प्रस्तुति कर दहेज प्रथा की बुराईयों से दूर रहने की जानकारी दी गयी. इसके अलावा कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से शराब की बुराइयों पर प्रकाश डाल कर लोगों को जागरूक किया. वहीं कलाकारों ने संताली गाने पर नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान क्लब अध्यक्ष भगत हेंब्रम, छोटू मुर्मू, सोम सोरेन, प्रेम कुमार, कलाकार सरिता मरांडी, मंजू मुर्मू, अनिता सोरेन, बिटीमय सोरेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola