असामाजिक तत्वों ने सरकारी बस स्टैंड में लगायी आग

गोड्डा. असामाजिक तत्वों ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में शनिवार की देर शाम आग लगा दी. आग लगने के कारण परिसर में खड़ी पुरानी बसें भी जल गयी. गांधी मैदान में जुटे धावकों व खिलाडि़यों ने आग लगने की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी. सूचना […]
गोड्डा. असामाजिक तत्वों ने सरकारी बस स्टैंड परिसर में शनिवार की देर शाम आग लगा दी. आग लगने के कारण परिसर में खड़ी पुरानी बसें भी जल गयी. गांधी मैदान में जुटे धावकों व खिलाडि़यों ने आग लगने की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी. सूचना पर दमकल विभाग के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया. इस दौरान नगर थाना के टाइगर पुलिस के जवानों ने भी मौके पर पहुंच कर जुटे लोगों को हटाया. लोगों ने बताया कि सरकारी बस स्टैंड में पड़े सरकारी समानों की चोरी करने की मंशा को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी है. ताकि कुछ देर बाद पुराने व जर्जर पड़े बसों से स्क्रैप मेटेरियल की चोरी की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










