ओके ::::: ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन में लहराया परचम

नगर प्रतिनिधि, गोड्डादिल्ली में संपन्न हुए ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन कप में गोड्डा के दो खिलाडि़यों ने पदक जीत कर जिला का नाम रोशन किया है. इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट इसमा कराटे एसोसिएशन गोड्डा के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में दो से चार फरवरी तक संपन्न हुई […]
नगर प्रतिनिधि, गोड्डादिल्ली में संपन्न हुए ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन कप में गोड्डा के दो खिलाडि़यों ने पदक जीत कर जिला का नाम रोशन किया है. इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट इसमा कराटे एसोसिएशन गोड्डा के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में दो से चार फरवरी तक संपन्न हुई 27वीं ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन में जिले के खिलाडि़यों ने बेहतर प्रदर्शन किया. जिला अंतर्गत मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर के रहने वाले पीयूष राजा ने रजत पदक तथा सिंघाड़ी गांव के रहने वाले विजय कुमार राय ने कांस्य पदक जीत कर गोड्डा सहित राज्य का नाम रोशन किया है. मुख्य प्रशिक्षक श्री यादव ने बताया कि खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा के बल पर पदक जीता है. यहां के खिलाडि़यों के लिए जल्द गोड्डा में एक कैंप लगा कर तकनीकी ट्रेनिंग दी जायेगी.———————तसवीर : 04पदक के साथ पदक जीतने वाले खिलाड़ी साथ में मुख्य प्रशिक्षक व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










