टेनिस बॉल क्रिकेट में झारखंड सब जूनियर टीम बनी उप विजेता

Published at :06 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
टेनिस बॉल क्रिकेट में झारखंड सब जूनियर टीम बनी उप विजेता

नगर प्रतिनिधि,गोड्डादरभंगा में संपन्न हुए सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड सब जूनियर टीम उपविजेता बनी है. टेनिस बॉल क्रिकेट के संताल परगना प्रभारी सह जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि एक से चार फरवरी तक दरभंगा में आयोजित 19वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि,गोड्डादरभंगा में संपन्न हुए सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड सब जूनियर टीम उपविजेता बनी है. टेनिस बॉल क्रिकेट के संताल परगना प्रभारी सह जिला सचिव सुरजीत झा ने बताया कि एक से चार फरवरी तक दरभंगा में आयोजित 19वीं सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल बोर्ड से एक विकेट की शिकस्त खाकर झारखंड सब जूनियर टीम उपविजेता रही. जबकि इसके पूर्व लीग मुकाबले में झारखंड सब जूनियर टीम ने असम, दिल्ली व ओडि़शा को पराजित किया. वहीं प्री क्वार्टर मुकाबले में तमिलनाडु को और क्वार्टर फाइनल में हरियाना को हराने के बाद झारखंड सब जूनियर टीम ने सेमीफाइनल में बिहार को पराजित कर जगह बनायी. टीम की उपलब्धि पर विकलांग क्रिकेट के नेशनल खिलाड़ी मनीष सिंह के अलावा टेनिस बॉल के खिलाडि़यांे ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola