हाइवा की चपेट में आने से दो बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 11:41 AM (IST)
विज्ञापन

रात साढ़े आठ बजे धमड़ी कॉलेज के पास हुई घटना मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी कॉलेज के पास गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे हाइवा की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी. मृतका निजत खातून (7) व निखत खातून (10) है. दोनों सुखाड़ी गांव की निवासी बताया जा […]
विज्ञापन
रात साढ़े आठ बजे धमड़ी कॉलेज के पास हुई घटना
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के धमड़ी कॉलेज के पास गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे हाइवा की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी. मृतका निजत खातून (7) व निखत खातून (10) है. दोनों सुखाड़ी गांव की निवासी बताया जा रहा है. वहीं इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुटी है. दोनों बच्चियों को लेकर मो कौसर साइकिल से सुखाड़ी आ रहा था.
पीरपैंती से पत्थर लेकर हाइवा संख्या जेएच 0 5 ए /4819 मेहरमा की ओर आ रहा था. इस क्रम में भगैया बाराहाट मार्ग पर धमड़ी कॉलेज के पास हाइवा की चपेट में साइकिल आ गया और दोनों बच्ची को हाइवा ने कुचला दिया. इससे दोनों की मौत हो गयी. वहीं चालक हाइवा छोड़ कर फरार और मो कौसर लापता हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










