जांच को महगामा पहुंची केरल पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 11:40 AM (IST)
विज्ञापन

मामला बाल तस्करी का गोड्डा/हनवारा : बाल तस्करी मामले की जांच करने केरल पुलिस गुरुवार को महगामा व हनवारा पहुंची. केरल पुलिस में सीआइडी के बी हामजा, सब इंस्पेक्टर राधाकृष्णन व एएसआइ मुरलीधरन थे. इस टीम ने महगामा व हनवारा थाना क्षेत्र के चिह्न्ति गांवों में तहकीकात की. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जांच तीन […]
विज्ञापन
मामला बाल तस्करी का
गोड्डा/हनवारा : बाल तस्करी मामले की जांच करने केरल पुलिस गुरुवार को महगामा व हनवारा पहुंची. केरल पुलिस में सीआइडी के बी हामजा, सब इंस्पेक्टर राधाकृष्णन व एएसआइ मुरलीधरन थे. इस टीम ने महगामा व हनवारा थाना क्षेत्र के चिह्न्ति गांवों में तहकीकात की. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि जांच तीन दिनों तक चलेगी.
बाल तस्करी के केस से संबंधित साक्ष्य को जुटाये जा रहे हैं. बता दें कि साल 2013 में महगामा, हनवारा व नयानगर के सौ से ऊपर अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को केरल मदरसा में भेजा गया था. इन बच्चों को केरल से वासप लाने की कवायद केरल व झारखंड सरकार ने की थी. तब जाकर बच्चों को महगामा आदि स्थानों पर पहुंचाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










