ओके::: बसंतराय के महेशपुर में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

प्रतिनिधि, गोड्डा बसंतराय के महेशपुर गांव में भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल भी सदस्यता अभियान में शामिल हुए. भाजपा नेता राजेश झा ने समर्थकों के साथ ही टॉल फ्री नंबर पर कोल कर सदस्यता ग्रहण की शुरुआत की. विधायक श्री मंडल ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई परियोजना […]
प्रतिनिधि, गोड्डा बसंतराय के महेशपुर गांव में भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल भी सदस्यता अभियान में शामिल हुए. भाजपा नेता राजेश झा ने समर्थकों के साथ ही टॉल फ्री नंबर पर कोल कर सदस्यता ग्रहण की शुरुआत की. विधायक श्री मंडल ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई परियोजना को प्रमुखता से लागू किया जायेगा. हलदिया बांध के कायार्ें में तेजी आयेगी. वहीं राजेश झा ने महेशपुर उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा दिलाये जाने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर जिला सदस्यता प्रभारी हरिवंश मंडल, सुसती पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम झा, सुरेश पासवान, वेणु झा, शशिधर झा, प्रमोद सिंह, बैकुंठ सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










