सेवानिवृत्त लिपिक व अनुसवेक को डीसी ने दी विदाई

Published at :05 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लिपिक व अनुसवेक को डीसी ने दी विदाई

-वस्त्र व उपहार भेंट कर सुखद भविष्य की कामना कीतसवीर: 03 सम्मानित करते डीसी व उपस्थित समाहरणलय संवर्ग के कर्मचारी व अन्यप्रतिनिधि,गोड्डाजिला भू-अर्जन व कल्याण कार्यालय में कार्यरत लिपिक व अनुसेवक को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. डीसी राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वस्त्र व उपहार देकर अनुसेवक को सम्मानित […]

विज्ञापन

-वस्त्र व उपहार भेंट कर सुखद भविष्य की कामना कीतसवीर: 03 सम्मानित करते डीसी व उपस्थित समाहरणलय संवर्ग के कर्मचारी व अन्यप्रतिनिधि,गोड्डाजिला भू-अर्जन व कल्याण कार्यालय में कार्यरत लिपिक व अनुसेवक को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. डीसी राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वस्त्र व उपहार देकर अनुसेवक को सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त कर्मी कृष्णा साह, अनुसेवक शंभु मंडल व नरेश वैद्य को विदाई दी गयी. इस अवसर पर डीसी श्री शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मियों का पूरा कार्यकाल सुखद रहा है. यह गौरव की बात है. श्री शर्मा ने कहा कि कर्मी सेवानिवृत्त के बाद खुद को असहाय न समझे. सेवानिवृत्ति सेवाकाल से होती है न कि जिंदगी से. सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को सुखद जिंदगी जिने की कामना की. वहीं कार्यक्रम का संचालन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने किया. मौके पर अनुमंडलाधिकारी गोरांग महतो, डीसीएलआर चंद्रश्ेाखर सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी मेनका सहित अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सुधीर चौधरी, प्रमोद तिवारी, सीमा कुमारी, किशोर सिंह सहित समाहरणालय संवर्ग व जिला कल्याण कार्यालय के कर्मी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola