ओके....मेहरमा में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट

मेहरमा. मेहरमा थाना अंतर्गत प्रेम प्रसंग मामले में भीमचक भलवा गांव में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर मेहरमा थाना में जयनारायण साह ने आवेदन दिया है. दिये आवेदन में बताया है कि उनकी शादी चौदह वर्ष पूर्व भीमचक भलवा गांव में हुई थी. पटना के नासरीगंज का रहने वाला नकुल […]
मेहरमा. मेहरमा थाना अंतर्गत प्रेम प्रसंग मामले में भीमचक भलवा गांव में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर मेहरमा थाना में जयनारायण साह ने आवेदन दिया है. दिये आवेदन में बताया है कि उनकी शादी चौदह वर्ष पूर्व भीमचक भलवा गांव में हुई थी. पटना के नासरीगंज का रहने वाला नकुल महतो का दो तीन वर्षों से उनकी पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा है. ससुराल में चार-पांच दिनों से वे पत्नी के साथ रह रहे थे. इसी क्रम में गुरुवार को नकुल महतो द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. जयनारायण साह ने आवेदन देकर नकुल महतो पर प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार थाना प्रभारी से लगायी है. —————————–” आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.”-ब्रिज कुमार सिंहा, थाना प्रभारी मेहरमा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










