ओके::फ्लैग-प्रदीप यादव ने की प्रेस वार्ता में कहा

Published at :05 Feb 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-प्रदीप यादव ने की प्रेस वार्ता में कहा

संवाददाता, गोड्डास्थानीय लोगों को राज्य की नौकरियों में 10 वर्षों तक शत प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. यह बातें पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव ने बुधवार को कही. वे अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर जेवीएम भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी. इस […]

विज्ञापन

संवाददाता, गोड्डास्थानीय लोगों को राज्य की नौकरियों में 10 वर्षों तक शत प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. यह बातें पोड़ैयाहाट विधायक सह जेवीएम प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव ने बुधवार को कही. वे अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर जेवीएम भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी. इस दौरान श्री यादव ने गत दिनों प्लस टू विद्यालयों में हुई नियुक्ति की अनियमितता का भी मामला उठाया. श्री यादव ने कहा कि राज्य के छात्रों का बुरा दिन इस सरकार में शुरू हो गया है. प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति में पलामू जिले से कुल 375 में से 204 बाहरी लोगों को लिया गया है. हिंदी विषय में संताल परगना के एक भी आदिवासी शामिल नहीं है. श्री यादव ने कहा कि राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार है. जेवीएम मांग करती है कि सरकार नियमावली बना कर केंद्र को भेजे. जिसमें राज्य के लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें. श्री यादव ने कहा कि राज्य हित को देखते हुए अन्य दलों से भी बातचीत की गयी है. आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इस दौरान जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, दिलीप साह तथा जमनी पंचायत मुखिया सह वाम नेता दीप नारायण यादव मौजूद थे. ————————————-तसवीर-15 में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदीप यादव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola