कोर्ट में 164 के तहत दुष्कर्म पीडि़ता बयान दर्ज

Published at :04 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में 164 के तहत दुष्कर्म पीडि़ता बयान दर्ज

गोड्डा कोर्ट. मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरिपुर चकवा गांव की दुष्कर्म की पीडि़ता को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में पीडि़ता का बयान 164 के सीआरपीसी के तहत जेएम आनंदा सिंह ने दर्ज किया. अपने बयान में महिला ने कहा कि शिबू मंडल मेरे जीजा लगते है. घटना के दिन 30 जनवरी 2015 को […]

विज्ञापन

गोड्डा कोर्ट. मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरिपुर चकवा गांव की दुष्कर्म की पीडि़ता को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में पीडि़ता का बयान 164 के सीआरपीसी के तहत जेएम आनंदा सिंह ने दर्ज किया. अपने बयान में महिला ने कहा कि शिबू मंडल मेरे जीजा लगते है. घटना के दिन 30 जनवरी 2015 को मेरे घर आये थे.

लेकिन मेरे साथ कोई गलत काम नहीं किया. मेरे पति को गांव वालों ने भड़का दिया है. गांव वालों के कहने पर ही मैंने मुकदमा दर्ज कराया.

मालूम हो कि पीडि़ता ने मुफस्सिल थाना में दुष्क र्म करने को लेकर शिबू मंडल के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 44/15 दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के अनुसार पीडि़ता 30 जनवरी 2015 को छह बजे संध्या घर में वर्तन साफ कर रही थी. बगल के ही शिबू मंडल पीडि़ता के घर पर आया व घर में किसी अन्य के नहीं होने का फायदा उठाकर उसे खाट पर पटक दुष्कर्म किया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी शिबू द्वारा दी गयी. पीडि़ता ने पड़ोस में भी लोगों को बताया व पति के गोड्डा से आने पर जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola