चांदा में काली पूजा पर भंडारा का आयोजन

Published at :04 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
चांदा में काली पूजा पर भंडारा का आयोजन

तसवीर:04 उदघाटन करते बीडीओ प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के चांदा पंचायत के बड़ी पोखर के समीप स्थित मां काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना भक्ति भाव से की गयी. पूजा को लेकर मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया. जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में ही भक्ति जागरण […]

विज्ञापन

तसवीर:04 उदघाटन करते बीडीओ प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के चांदा पंचायत के बड़ी पोखर के समीप स्थित मां काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना भक्ति भाव से की गयी. पूजा को लेकर मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया. जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में ही भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. बीडीओ पंकज कुमार रवि व हरिदेवी रेफरल अस्पताल के प्रभारी विनय कुमार सिन्हा व मुखिया कंचन देवी व अमरपुर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार महतो ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर पटना से आये कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर महतो, दिलीप सिंह, बैजनाथ मंडल ने कार्यक्रम में शिरकत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola