मोबाइल चोरी में लिप्त आरोपी को नहीं मिली जमानत

गोड्डा कोर्ट. जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पंकज कुमार ने मोबाइल चोरी के आरोप में जले में बंद हेमंत कुमार चौधरी की नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी. मेहरमा थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 277/14 के अनुसार हेमंत कुमार चौधरी जो साहेबगंज जिला अंतर्गत गोपालपुर का रहने वाला है अपने अन्य सहयोगी के साथ मोबाइल […]
गोड्डा कोर्ट. जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पंकज कुमार ने मोबाइल चोरी के आरोप में जले में बंद हेमंत कुमार चौधरी की नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी. मेहरमा थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 277/14 के अनुसार हेमंत कुमार चौधरी जो साहेबगंज जिला अंतर्गत गोपालपुर का रहने वाला है अपने अन्य सहयोगी के साथ मोबाइल चोरी में संलिप्त पाया गया. माणिकपुर मेहरमा के दीपक मंडल भगैया बाजार से सामान खरीदने गया था. 30 दिसंबर 14 को सामान खरीदने के क्रम में उसका मोबाइल निकाल लिया गया था. सजग रहने के कारण मोबाइल के साथ भागने के क्रम में तीन-चार की गिरफ्तारी हुई थी. जिसमें हेमंत कुमार चौधरी भी शामिल था. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एके वैश्य द्वारा जमानत खारिज होने के बाद सत्र न्यायालय में जमानत आवेदन संख्या 36/15 दाखिल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










