ओके.....लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

Published at :03 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.....लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

नगर प्रतिनिधि,गोड्डालघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता महेश प्रसाद चौधरी ने की. इस दौरान लघु सिंचाई अनुमंडल महागामा कार्यालय से सेवानिवृत्तदो कर्मी लाल बहादुर सिंह देव व विजय ठाकुर को ससम्मान विदाई दी गयी. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों को रामायण, छाता, लाठी, शुटकेस, पोशाक […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि,गोड्डालघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता महेश प्रसाद चौधरी ने की. इस दौरान लघु सिंचाई अनुमंडल महागामा कार्यालय से सेवानिवृत्तदो कर्मी लाल बहादुर सिंह देव व विजय ठाकुर को ससम्मान विदाई दी गयी. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मियों को रामायण, छाता, लाठी, शुटकेस, पोशाक भेंट स्वरूप कर्मचारियों द्वारा दिया गया. सेवानिवृत्त कर्मचारी लाल बहादुर सिंह देव ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है. कार्यालय में कर्मियों के साथ कार्य करने में काफी सहयोग मिला है. गोड्डा में जितने भी दिन काम कि ये हैं, यहां के कार्य और यहां के लाग हमेशा याद आते रहेंगे. इस दौरान महागामा के सहायक अभियंता सुदामा दास, बोआरीजोर के सहायक अभियंता ब्रह्मानंद ठाकुर, सुंदरपहाड़ी के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर, महागामा के कनीय अभियंता रमेश कुमार निराला, मेहरमा के सहायक अभियंता बुलबुल शर्मा के अलावा इंद्रदेव मिश्रा, रंजन कुमार, सिकंदर मंडल, विनोद भगत, भुदेव मंडल, मो अनवर, मो अलाउद्दीन, प्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola