ओके::महगामा के सफदर अलि नैय्यर बने सिविल जज

-द्वितीय न्यायिक सेवा परीक्षा में मिली सफलता-गरीबों व पिछड़ों को निष्पक्ष न्याय दिलाना लक्ष्य: सफदर अलि नैय्यर प्रतिनिधि, गोड्डामहगामा के सफदर अलि नैय्यर द्वितीय न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर सिविल जज बन गये हैं. श्री नैय्यर मूल रूप से महगामा के रहने वाले हैं. इनकी प्रारंभिक शिक्षा महगामा व हनवारा में हुई. उन्होंने मैट्रिक की […]
-द्वितीय न्यायिक सेवा परीक्षा में मिली सफलता-गरीबों व पिछड़ों को निष्पक्ष न्याय दिलाना लक्ष्य: सफदर अलि नैय्यर प्रतिनिधि, गोड्डामहगामा के सफदर अलि नैय्यर द्वितीय न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर सिविल जज बन गये हैं. श्री नैय्यर मूल रूप से महगामा के रहने वाले हैं. इनकी प्रारंभिक शिक्षा महगामा व हनवारा में हुई. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा हनवारा हाई स्कूल से पास की थी. इसके बाद भागलपुर में इंटर की परीक्षा पास की. श्री अलि ने भागलपुर के टीएनबी लॉ कॉलेज से लॉ की परीक्षा पास की. वर्ष 2007 में गोड्डा बार एसोसिएशन में पंजीकृत होकर सीनियर अधिवक्ता जियाउद्दीन मो सोयब साहेब के जूनियर के रूप में भी काम किया. आगे लॉ की पढ़ायी को जारी रखते हुए उन्होंने न्यायिक सेवा में यह मुकाम हासिल किया.श्री सफदर अलि ने कहा कि गरीब व पिछड़ों को निष्पक्ष न्याय दिलाना उनका मुख्य लक्ष्य है. जिले में चल रहे विधिक सेवा प्राधिकार के तहत गरीबी व उनसे जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा. इस दौरान महिला अधिवक्ता मो जिया तारा मौजूद थी.—————————–तसवीर: 12 सफदर अलि नैय्यर की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










