केवल खानापूर्ति कर कार्यकर्ताओ से मिले मंत्री जी

Published at :02 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
केवल खानापूर्ति कर कार्यकर्ताओ से मिले मंत्री जी

तस्वीर : 03 किसान भवन में मंत्री स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता, 04 कार्यकर्ताओं से मिलते मंत्री श्री मुंडा नगर प्रतिनिधि, गोड्डासाहेबगंज जाने के क्रम में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा अपने निर्धारित समय से विलंब से किसान भवन गोड्डा पहुंचे. मंत्री श्री मुंडा के आने के इंतजार में भाजपा कार्यकर्ता घंटे भर पूर्व से किसान भवन […]

विज्ञापन

तस्वीर : 03 किसान भवन में मंत्री स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता, 04 कार्यकर्ताओं से मिलते मंत्री श्री मुंडा नगर प्रतिनिधि, गोड्डासाहेबगंज जाने के क्रम में मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा अपने निर्धारित समय से विलंब से किसान भवन गोड्डा पहुंचे. मंत्री श्री मुंडा के आने के इंतजार में भाजपा कार्यकर्ता घंटे भर पूर्व से किसान भवन पहुंच पलक बिछाये इंतजार कर रहे थे. लेकिन मंत्री श्री मुंडा की अधिकारियों के साथ लंबी बैठक होने से वे भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा समय नहीं दे पाये. कम समय में ही गोड्डा के भाजपा कार्यकर्ता अपनी बातों को रखा. कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री मुंडा के समक्ष विभिन्न विभागों के कार्यशैली को रखने का प्रयास किया. इस पर मंत्री श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त कराया कि डीसी के समक्ष विभागों के पदाधिकारी व इंजीनियर को विकास कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है. श्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी चूंकि साहेबगंज के लिए जाना है, बाद में जब आयेंगे तो कार्यकर्ताओं व विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. ताकि कार्यकर्ताओं की परेशानियों को सुन सके. इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री मुंडा का माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर जिप सदस्य सियाराम भगत, राजेश झा, अरुण साहा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola