दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन महियामा ने जमनीकोला को 36 रन से हराया

तसवीर: 21 उद्घाटन करते प्राचार्य रूस्तम अलि व अन्यप्रतिनिधि,बसंतरायप्रखंड के उच्च विद्यालय में बीएसएससीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन महियामा की टीम ने जमनीकोला की टीम को 36 रन से हरा दिया. खेल की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य प्रो रूस्तम अलि ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने खिलाडि़यों से परिचय भी प्राप्त किया. […]
तसवीर: 21 उद्घाटन करते प्राचार्य रूस्तम अलि व अन्यप्रतिनिधि,बसंतरायप्रखंड के उच्च विद्यालय में बीएसएससीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन महियामा की टीम ने जमनीकोला की टीम को 36 रन से हरा दिया. खेल की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य प्रो रूस्तम अलि ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने खिलाडि़यों से परिचय भी प्राप्त किया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. महियामा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में 86 रनों का स्कोर किया. वहीं रन का पीछा करते हुए जमनीकोला की टीम महज 50 रनों पर ही ढ़ेर हो गयी. प्रतियोगिता का फाइनल मैच दस दिनों के बाद खेला जायेगा. इस अवसर पर राजद जिला सचिव एहतेशामुल हक, अंजर आलम, अय्युब आलम, महफुज आलम, मो शहादत, शमसूल हक, मो साजिद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










