चितरकोठी गांव की मुख्य सड़क कीचड़मय

Published at :01 Feb 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
चितरकोठी गांव की मुख्य सड़क कीचड़मय

ग्रामीणों ने की नाली निर्माण की मांगतस्वीर: 19 गांव की मुख्य सड़क की स्थितिप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड क्षेत्र के नीमाकला पंचायत अंतर्गत चितरकोठी गांव की मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर सालों भर कीचड़ युक्त पानी का बहाव रहता […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने की नाली निर्माण की मांगतस्वीर: 19 गांव की मुख्य सड़क की स्थितिप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड क्षेत्र के नीमाकला पंचायत अंतर्गत चितरकोठी गांव की मुख्य सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर सालों भर कीचड़ युक्त पानी का बहाव रहता है. दूषित पानी से होकर लोग प्रखंड मुख्यालय आवागमन करते हैं. वर्षों से समस्या यथावत है. जिसका समाधान नहीं हो पाया है.गांव की फैक्ट फाइलचितरकोठी गांव की आबादी करीब दो हजार है. इस गांव में कु ल पांच सौ घर है. सभी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. बड़ा नाला के अभाव में दूषित पानी का बहाव मुख्य सड़क पर किया जाता है. इस कारण परेशानी हो रही है.क्या कहते हैं ग्रामीणग्रामीण मुखतार अंसारी, इकबाल अंसारी, रउफ अंसारी, राजेश टुडू, सुनील सोरेन आदि ने बताया कि परियोजना के प्रभावित क्षेत्र में चितरकोठी गांव पड़ता है. इसीएल परियोजना की ओर से गांव में विकास कार्य नहीं किया जाता है. इस कारण ग्रामीणों को पूरे वर्ष कीचड़युक्त सड़क पर चलने को मजबूर है. ग्रामीणों ने 0जिला प्रशासन व इसीएल प्रबंधन से गांव में नाला बनाये जाने की मांग की है.——————————”चितरकोठी गांव का सर्वे किया जायेगा. इसके बाद गांव में नाला का निर्माण कराया जायेगा.”- एसए राव यादव, उपमहाप्रबंधक इसीएल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola