ओके::गोड्डा के पांडुबथान में वाटर प्लांट का उदघाटन

Published at :31 Jan 2015 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::गोड्डा  के पांडुबथान में वाटर प्लांट का उदघाटन

तसवीर- 28 में फीता काट कर उदघाटन करते संवाददाता, गोड्डास्थानीय पांडुबथान पंचायत के गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग में शुक्रवार को स्टेट बैंक द्वारा ऋण सुविधा वाले वाटर प्लांट भूमि जल का उदघाटन शुक्रवार को मुखिया संजय सिंह ने फीता काट कर किया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के एजीएम चंद्रशेखर सिंह तथा विशिष्ट […]

विज्ञापन

तसवीर- 28 में फीता काट कर उदघाटन करते संवाददाता, गोड्डास्थानीय पांडुबथान पंचायत के गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग में शुक्रवार को स्टेट बैंक द्वारा ऋण सुविधा वाले वाटर प्लांट भूमि जल का उदघाटन शुक्रवार को मुखिया संजय सिंह ने फीता काट कर किया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के एजीएम चंद्रशेखर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि उद्योगपति अमरनाथ टेकरीवाल शामिल हुए. इस दौरान एजीएम श्री सिंह ने महात्मा गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण किया. अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि वाटर प्लांट कंपनी के उदघाटन से क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पायेगा. गोड्डा जैसे क्षेत्र में कम दर पर पानी की व्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक की पहल पर हर्ष व्यक्त किया. इस दौरान कंपनी के प्रो अमित कुमार डालमियां, व्यवसायी मुरारी अग्रवाल, ओम प्रकाश बजाज, मुखिया हेमलाल किस्कू, पंसस देवनारायण महतो, बाबूलाल मुर्मू,गणेश अग्रवाल, पवन गाडि़या, शिबू गाडि़या, गोपाल टेकरीवाल तथा सुनील टेकरीवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे……………………………………. बॉक्स में टेंपो शो रूम का उदघाटन तसवीर- 29 में उदघाटन करते बैंक मैनेजर गोड्डा. स्थानीय गोढ़ी चौक स्थित कॉम्प्लेक्स में देवन कंपनी के टेंपो शो रूम नील मोटर्स का उद्घाटन वनांचल ग्रामीण बैंक के मुख्य शाखा के प्रबंधक शशांक शेखर ठाकुर ने किया. इस मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि टेंपो शो रूम के खुलने से क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. इस दौरान देवन कंपनी के पदाधिकारी विष्णुकांत ठाकुर, तथार कंपनी के प्रो प्रखर कुमार तथा राहुल किशोर, अमित कुमार ठाकुर, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विंदु मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola