सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

Published at :30 Jan 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

बसंतराय. बाघाकोल पंचायत भवन में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक हुई. जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने की. भाजपा नेता राजेश झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम […]

विज्ञापन

बसंतराय. बाघाकोल पंचायत भवन में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक हुई. जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने की. भाजपा नेता राजेश झा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम करें.

भाजपा से जुड़ कर नये सदस्य सशक्त भारत के सदस्य बन सकते हैं. वहीं जिला महामंत्री वेणु मिश्रा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है.

इस पार्टी से जुड़ कर कार्यकर्ता गांव तक विकास में भागीदार बन सकते हैं. अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें. इस दौरान भाजपा नेता गौतम झा, फिरोजा खातून, सूर्यनारायण भगत, संजय झा, प्रमोद झा, गणेश साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola