ओके::उद्योग विभाग की ओर से बुनकरों को बांटी गयी सोलर लाइटें

तसवीर-16 में सोलर लैंप बांटते अल्पसंख्यक आयोग सदस्य इकरारूल हसन आलम संवाददाता, गोड्डाजिले के हस्तकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों के लिए रविवार को हस्तकरघा लिस्टर विकास योजना के तहत रियायती दर पर सोलर लाइट का वितरण किया गया. राज्य आयोग सदस्य इकरारुल हसन ने उद्योग विभाग के कार्यालय में रियायती दर पर बैटरी, इनवर्टर सोलर […]
तसवीर-16 में सोलर लैंप बांटते अल्पसंख्यक आयोग सदस्य इकरारूल हसन आलम संवाददाता, गोड्डाजिले के हस्तकरघा उद्योग से जुड़े बुनकरों के लिए रविवार को हस्तकरघा लिस्टर विकास योजना के तहत रियायती दर पर सोलर लाइट का वितरण किया गया. राज्य आयोग सदस्य इकरारुल हसन ने उद्योग विभाग के कार्यालय में रियायती दर पर बैटरी, इनवर्टर सोलर बुनकरों को बांटे. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हस्तकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है. व्यवसाय करने वाले बुनकरों को बगैर बिजली के भी अब काम करने में परेशानी नहीं होगी. इस दौरान उद्योग केंद्र के अमरेंद्र किशोर एवं झारक्राफ्ट के प्रबंधक अब्दुल कादिर ने बताया कि सोलर योजना के लाभ के लिए मूल राशि का मात्र 10 प्रतिशत का ड्राफ्ट जमा कर लाभ ले सकते हैं. बताया कि विभाग को अभी 350 सोलर लाइटें मिली हैं. इस दौरान संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र यादव, लोबंधा बुनकर समिति अध्यक्ष हाजी असगर अली भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










