ओके :: ललमटिया में मैजिक व ट्रैक्टर की भिड़ंत

Published at :10 Jan 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :: ललमटिया में मैजिक व ट्रैक्टर की भिड़ंत

मोहनपुर हाट से सब्जी बेच कर लौट रहा था मृतकघायलों को किया भागलपुर रेफरप्रतिनिधि, महगामाललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर के पास मैजिक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक व्यवसायी की मौत हो गयी. मृतक का नाम नजीमुद्दीन अंसारी बताया जाता है. वह मेहरमा के सिंघाड़ी गांव का रहने वाला है. नजीमुद्दीन मोहनपुर व महगामा हाट […]

विज्ञापन

मोहनपुर हाट से सब्जी बेच कर लौट रहा था मृतकघायलों को किया भागलपुर रेफरप्रतिनिधि, महगामाललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर के पास मैजिक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक व्यवसायी की मौत हो गयी. मृतक का नाम नजीमुद्दीन अंसारी बताया जाता है. वह मेहरमा के सिंघाड़ी गांव का रहने वाला है. नजीमुद्दीन मोहनपुर व महगामा हाट से सब्जी बेच कर मैजिक से लौट रहा था. इस दौरान गोरखपुर के पास मैजिक को पीछे से ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. इससे मैजिक व ट्रैक्टर पलट गया, जिससे नजीमुद्दीन घायल हो गया. आनन-फानन में उसे महगामा अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना में चालक व ट्रैक्टर मजदूरों को भी चोटें आयी हैं. ये हुए घायलदुर्घटना में कुल नौ लोग घायल हुए हैं. घायलों में मैजिक चालक अमरजीत यादव, मो इलियास, मो तमीज, मो सलीम, मो शमीद, मो वकील, श्रीनाथ, सिकंदर तथा राजेश कुमार हैं. घायलों का प्राथमिक इलाज कर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. महगामा एवं ललमटिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है……..तस्वीर: 15 मृतक नजीमउद्दीन, 16 से 19 तक घायलों की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola