ओके::मेहरमा में कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

Published at :10 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::मेहरमा में कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

मेहरमा: मेहरमा प्रखंड परिसर के समीप कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में चलाये गये सदस्यता अभियान के दौरान कुल 251 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी. श्रीमती सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर यह यह बढि़या प्रयास किया जा रहा है. लोगों को […]

विज्ञापन

मेहरमा: मेहरमा प्रखंड परिसर के समीप कांग्रेस की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में चलाये गये सदस्यता अभियान के दौरान कुल 251 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी. श्रीमती सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर यह यह बढि़या प्रयास किया जा रहा है.

लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया जा रहा है. मौके पर श्रीमती सिंह ने कहा कि किसानों के हित में जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा ने नये व पुराने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की. मौके पर अरविंद झा, अंजू लता देवी, डब्लू सिंह, अमित सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola