पांडूबथान पंचायत के सरकंडा नाला की सफाई की मांग

Published at :08 Jan 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
पांडूबथान पंचायत के सरकंडा नाला की सफाई की मांग

दुर्गंध से स्थानीय लोगों का रहना दूभर सफाई कराने में पंचायत प्रतिनिधि नाकामसफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश तस्वीर : 01 अधूरे नाला सफाई की स्थिति, 02 जानकारी देते सरकंडा के ग्रामीण नगर प्रतिनिधि,गोड्डा पांडूबथान पंचायत के बड़ा नाला की सफाई की मांग ग्रामीणों ने की है. सरकंडा के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए […]

विज्ञापन

दुर्गंध से स्थानीय लोगों का रहना दूभर सफाई कराने में पंचायत प्रतिनिधि नाकामसफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश तस्वीर : 01 अधूरे नाला सफाई की स्थिति, 02 जानकारी देते सरकंडा के ग्रामीण नगर प्रतिनिधि,गोड्डा पांडूबथान पंचायत के बड़ा नाला की सफाई की मांग ग्रामीणों ने की है. सरकंडा के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि नाला की सफाई न होना पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही को दर्शाता है. ग्रामीणों ने बताया कि सरकंडा-कॉलेज मुख्य मार्ग के दोनों साइड करीब 1800 फीट नाला में कचड़ा तीन वर्षों से डंप पड़ा हुआ है. जिसे साफ नहीं कराया गया. अब तो नाला से उठ रहे दुर्गंध में स्थानीय लोगों को रहना दूभर हो गया है. सरकंडा मुख्य चौक से प्रधान जोत तक नाले की इलेक्शन से पूर्व एक दो दिन सफाई करा कर खानापूर्ति कर दी गयी. दो दिनों के सफाई के बाद नाला का कचरा सड़क पर रख दिया गया. इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गयी. ग्रामीण बादल साह, राजेश मंडल,भुनेश्वर साह, सुजीत कुमार साह, पवन कुमार,पप्पू आदि ने नाला की सफाई करने की मांग की है. …………………………………………” पंचायत के आवंटन का दुरुपयोग किया जा रहा है. नाला में जमा कचरा व जलजमाव से महामारी फैलने का भय सता रहा है. बीडीओ व मुखिया भी ध्यान नहीं दे रहे है.”- जर्नादन साह, वार्ड सदस्य पंचायत पांडूबथान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola