ओके::फ्लैग-अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में बनायी गयी रणनीति

Published at :08 Jan 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में बनायी गयी रणनीति

सेवा संपुष्टि के नाम पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बरगलाया: रामाधार शर्मापीएचइडी कार्यालय परिसर में हुई सभातसवीर: 19 व 20 सभा करते अराजपत्रित कर्मचारी के नेता रामाधार शर्मा व उपस्थित कर्मचारीप्रतिनिधि, गोड्डा जिला पेयजल स्वच्छता कार्यालय में बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बलदेव यादव व गीता देवी ने की. […]

विज्ञापन

सेवा संपुष्टि के नाम पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बरगलाया: रामाधार शर्मापीएचइडी कार्यालय परिसर में हुई सभातसवीर: 19 व 20 सभा करते अराजपत्रित कर्मचारी के नेता रामाधार शर्मा व उपस्थित कर्मचारीप्रतिनिधि, गोड्डा जिला पेयजल स्वच्छता कार्यालय में बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बलदेव यादव व गीता देवी ने की. महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सेवा संपुष्ट के नाम पर राज्य के कर्मचारियों को बरगलाने का काम किया है. वास्तव में सरकार ने कर्मचारियों को धोखे में रख कर समस्या को और भी जटिल बना दिया है. बताया कि सरकार सिर्फ कर्मचारियों से काम लेना जानती है. चिकित्सा के मद में वेतन का अभाव है, सहियाओं को वेतन नहीं मिल रहा है. राज्य सरकार के कर्मी पदसोपान के लाभ से वंचित है. सरकार की उदासीनता का जवाब देने के लिए 27 फरवरी को सरकार का घेराव किया जायेगा. इसके लिए कर्मियों को बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का आ ान किया गया है. वहीं जिला मंत्री साथी अमरनाथ पाठक ने भी सभा को संबोधित कर कहा कि झारखंड में सरकारी कर्मचारियों की समस्याएं यथावत है. सरकार आवंटन के नाम पर वेतन को स्थगित कर सरकारी खजाना भरने का काम रही है. विकास का पैसा यू ही सरेंडर हो रहा है. सरकार सिर्फ विकास के नाम पर सब्जबाग दिखा रही है. आउट सोर्सिंग कर सरकार द्वारा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है. इस दौरान जामताड़ा के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, धनबाद के नेता बाबुनंद एवं राज्य कार्यालय मंत्री श्याम शरण शुक्ला तथा शंक प्रसाद वर्मा, संजय कुमार चौधरी, नंद किशोर पांडेय, शैलेंद्र दास, प्रेमकांत झा, शकील, प्रमोद चौधरी सहित अन्य ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola