बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Published at :06 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

महगामा/हनवारा. महगामा थाना क्षेत्र के असोता के पास बाइक दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों की स्थिति गंभीर है. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. बाइक सवार देर शाम ठाकुरगंगटी के दोगाछी आ रहे थे. इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. दुर्घटना में बाइक […]

विज्ञापन

महगामा/हनवारा. महगामा थाना क्षेत्र के असोता के पास बाइक दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों की स्थिति गंभीर है. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. बाइक सवार देर शाम ठाकुरगंगटी के दोगाछी आ रहे थे. इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. दुर्घटना में बाइक चालक जुबेर अंसारी, सहित 55 वर्षीय मो सलिमुद्दीन अंसारी एवं सज्जाद अंसारी को गंभीर चोट आयी है. सलीमुद्दीन की हालत चिंताजनक है. उसके सिर में चोट आयी है. उसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola