ओके::डीसी ने दर्जनों बूथों का किया भौतिक सत्यापन

Published at :03 Dec 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::डीसी ने दर्जनों बूथों का किया भौतिक सत्यापन

प्रतिनिधि, महगामामहगामा में डीसी राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को दर्जनों बूथों का भौतिक सत्यापन किया. प्रखंड के खदहरा माल, मोहनपुर, लहठी, वैजनाथपुर, धमौडिह आदि गांवों के बूथों का सत्यापन किया. बूथों पर पहुंच कर वोटरों को स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट देने के लिये जागरूक किया. वोटरों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महगामामहगामा में डीसी राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को दर्जनों बूथों का भौतिक सत्यापन किया. प्रखंड के खदहरा माल, मोहनपुर, लहठी, वैजनाथपुर, धमौडिह आदि गांवों के बूथों का सत्यापन किया. बूथों पर पहुंच कर वोटरों को स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट देने के लिये जागरूक किया. वोटरों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की. बताया कि वोटर किसी भी लालच में न फंसे, डराने-धमकाने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को दें. वहीं बूथों पर शौचालय एवं पेयजल आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी धु्रवल मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola