ओके::चोरी मामले में चार गिरफ्तार, गये जेल

Published at :30 Nov 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::चोरी मामले में चार गिरफ्तार, गये जेल

प्रतिनिधि, गोड्डा पुलिस ने रविवार को चार लोगों को चोरी के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया. पकड़े गये चारों आरोपित पूर्व में भी चोरी की घटना में शामिल रहे थे. पकड़े गये चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का समान भी बरामद किया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चोरी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा पुलिस ने रविवार को चार लोगों को चोरी के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया. पकड़े गये चारों आरोपित पूर्व में भी चोरी की घटना में शामिल रहे थे. पकड़े गये चोरों के पास से पुलिस ने चोरी का समान भी बरामद किया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चोरी कांड का मास्टर माइंड पांडव मोहली है. उसने पुलिस के समक्ष दिये गये स्वीकारोक्ति बयान में यह खुलासा किया है. कुछ दिन पूर्व हुए अस्पताल के टंकक संपूर्णानंद पाठक के घर में चोरी हुई थी. पकड़े गये चोरों ने इसका का जिक्र किया है. निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का कुछ समान भी बरामद किया है. थानेदार संजय कुमार ने बताया कि रौतारा में गोपाल कृष्ण झा के घर चोरी मामले में भी गिरफ्तार चोरों ने संलिप्तता बतायी है. पकड़े गये चोरों में के निशानदेही पर ही अन्य चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चारों आरोपितों को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola