ओके::ललमटिया खदान से से पीरपैंती कोयला का डिस्पैच बंद

–चलान की समस्या से कोयला नहीं जा पा रहा हैप्रतिनिधि, बोआरीजोरइसीएल परियोजना के ललमटिया खदान से पीरपैंती कोयला का डिस्पैच बंद हो गया है. एनटीपीसी जीएम बीके झा ने बताया कि सड़क मार्ग से ललमटिया कोयला खदान से पीरपैंती डंपिंग साइट में कोयला गुरुवार से आना बंद हो गया है. उन्होंने बताया कि मैनुअल चलान […]
–चलान की समस्या से कोयला नहीं जा पा रहा हैप्रतिनिधि, बोआरीजोरइसीएल परियोजना के ललमटिया खदान से पीरपैंती कोयला का डिस्पैच बंद हो गया है. एनटीपीसी जीएम बीके झा ने बताया कि सड़क मार्ग से ललमटिया कोयला खदान से पीरपैंती डंपिंग साइट में कोयला गुरुवार से आना बंद हो गया है. उन्होंने बताया कि मैनुअल चलान के माध्यम से कोयला डिस्पैच किया जाता था. लेकिन वर्तमान में इंटरनेट से चलान काटा जा रहा है. इस कारण यह परेशानी हो रही है. इससे सड़क मार्ग से कोयले की आपूर्ति बंद हो गयी है. श्री झा ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में इंटरनेट ठीक ढंग से काम नहीं करता है. इस कारण आने वाले समय में कोयला की कमी से बिजली उत्पादन में परेशानी हो सकती है.——————————” हमारे पास कोयला का काफी स्टॉक है. चलान की समस्या से कोयला नहीं जा पा रहा है. सरकार से नेट की सुविधा ठीक कराने की मांग की जायेगी. नहीं तो मैनुअल चलान से कोयला की आपूर्ति कराने की मांग की जायेगी.”-देवेंद्र कुमार नायक, जीएम ओपी इसीएल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










