परियोजना के 20 संविदाकर्मी किये गये सम्मानित

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए. एन. नायक और महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने 20 संविदा सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। महाप्रबंधक ने सफाई कर्मियों के योगदान को सराहा और स्वच्छता अभियान 2025 के तहत परियोजना क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। उन्होंने सभी कर्मियों से अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी यूके चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सफाई कर्मियों के योगदान से ऊर्जा नगर अस्पताल, राजमहल हाउस एवं अन्य संस्थान स्वच्छ बने रहते हैं।
प्रतिनिधि, बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में 20 संविदा सफाई कर्मियों को परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए. एन. नायक एवं महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने अंग वस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि सफाई कर्मी क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. उनके कार्य से ही ऊर्जा नगर अस्पताल, राजमहल हाउस एवं अन्य संस्थान साफ-सुथरे रहते हैं. स्वच्छता ही मनुष्य की अपनी पहचान होती है. महाप्रबंधक ने बताया कि स्वच्छता अभियान 2025 के तहत परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसी के आलोक में चयनित 20 संविदा सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है. इस दौरान उन्होंने सभी परियोजना कर्मियों से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखें. मौके पर क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी यूके चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रजीत शर्मा, मनोज टुडू, चरणजीत सिंह, गौरव कुमार, एके मिश्रा, शादाब अंजुम, शुभासिनी दास आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




