नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

Published at :24 Nov 2014 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

गोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने के आरोपित मनोज कुमार झा को आदिवासी युवतियों ने गिरफ्तार करने की मांग की है. आवेदिका ललिता मुर्मू, सोनी कुमारी हांसदा, प्रमीला मुर्मू, रेणु मालतो एवं अंजलि कुमारी मुर्मू ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा से मिल कर नगर थाना कांड संख्या 369/14 के आरोपित […]

विज्ञापन

गोड्डा : नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ठगने के आरोपित मनोज कुमार झा को आदिवासी युवतियों ने गिरफ्तार करने की मांग की है. आवेदिका ललिता मुर्मू, सोनी कुमारी हांसदा, प्रमीला मुर्मू, रेणु मालतो एवं अंजलि कुमारी मुर्मू ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा से मिल कर नगर थाना कांड संख्या 369/14 के आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है.

एसपी को दिये गये आवेदन में फरियादियों ने बताया कि आरोपित मनोज कुमार झा सहित अन्य आरोपित राजेश कुमार मुर्मू, स्वीकृति हांसदा एवं शीला टेरेसा टुडू ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक दर्जन लड़कियों से 35 हजार की ठगी की है.

लड़कियों को फर्जी इंटरव्यू लेटर की कॉपी देकर बहाली का सब्जबाग दिखाया. लड़कियों ने पुलिस कप्तान को बताया कि न तो अब तक आरोपितों ने ठगी की राशि वापस की है और न ही आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार ही किया है. एसपी को आवेदन देकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola