अवैध कारोबारियों पर कसें शिकंजा समाज में अव्यवस्था फैलाने को करे चिह्नित

Updated at : 10 Apr 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कारोबारियों पर कसें शिकंजा समाज में अव्यवस्था फैलाने को करे चिह्नित

गोड्डा : एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुयी. इसकी अध्यक्षता एसपी श्री सिंह ने की. बैठक के दौरान एसपी ने अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समाज में शांति-व्यवस्था भंग किये जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किये जाने को भी […]

विज्ञापन

गोड्डा : एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा की बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुयी. इसकी अध्यक्षता एसपी श्री सिंह ने की. बैठक के दौरान एसपी ने अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समाज में शांति-व्यवस्था भंग किये जाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किये जाने को भी कहा. इन पर निरोधात्मक रूप से कार्रवाई करने को कहा. साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव को लेकर शहर में विशेष रूप से लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था देखे जाने को भी कहा गया.

इसके साथ ही पुलिस कप्तान ने अवैध शराब के कारोबारियों पर नजर रखने, लिप्त व्यक्ति पर अविलंब कार्रवाई करने आदि के बारे में भी निर्देश दिया गया. साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में ढिलायी नहीं बरतने का भी निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गत दो तीन माह में हुये कांडों के उद्भेदन व इसके मार्गदर्शन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये. इनके साथ बैठक में एसडीपीओ अभिषेक कुमार, महगामा एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा, डीएसपपी बब्बन सिंह सहित सभी थानों के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola