Giridih News :बरात से लौट रहे युवकों के साथ मारपीट, एक गंभीर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Mar 2026 10:30 PM
Giridih News : जमुआ थाना क्षेत्र के मधवा आदिवासी टोला के पास शनिवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रिम्स रेफर कर दिया गया.
गरडीह निवासी कुलदीप कुमार वर्मा अपने तीन साथियों प्रवीण वर्मा, बीरेंद्र वर्मा व कुंदन वर्मा के साथ कारीचट्टान में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे. गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे सभी दो बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मझवा आदिवासी टोला के पास एक सफेद रंग की कार ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया.
कार में सवार थे पांच-छह अपराधी
ओवरटेक करने के बाद कार से पांच-छह अपराधी उतरे. सभी लाठी, डंडे, रॉड व तलवार से लैस थे. अपराधियों ने प्रवीण के सिर पर रॉड से वार कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. शोर मचाने पर टोले से लोग दौड़े, तो अपराधी भाग गये. अपराधियों ने युवकों से करीब 3500-4000 रुपये नकद भी छीन लिये. कुलदीप ने जमुआ थाना में आवेदन दिया. उसने पुलिस को अपराधियों की गाड़ी का सुराग दिया है. थाना प्रभारी विभूति देव ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच करवायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










